17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news डकैती की योजना बनाते समय पुलिस ने किया 5 लोगों को गिरफ्तार…

डकैती की योजना बनाते समय पुलिस ने किया 5 लोगों को गिरफ्तार…

18

 पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे एक किशोर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से घातक हथियार भी बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सोमवार को पुलिस के पास मुखबिर से सूचना आईं थी कि हाइवे पुलिया के नीचे पांच व्यक्ति घातक हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ मिलकर प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंच गए। चाकू, तलवार, लोहे की छैनी, चाकू, एक देशी कट्टा सहित अन्य सामान पाये गए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिये हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबुल किया हैं की आठ जनवरी को प्रज्ञापुरम में फाइनेंस कम्पनी का ताला तोडकऱ तिजोरी चुराकर ले जाना स्वीकार किया है। आरोपियों में 29 वर्षीय थाना जुन्नारदेव निवासी अफसान पिता असरफ अली, परासिया निवासी 29 वर्षीय कीर्ति पिता रमेश यादव, 19 वर्षीय अनिल पिता साइस उइके, 23 वर्षीय अरसद उर्फ वारसी पिता मकसूद बेग एवं एक किशोर शामिल है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में उनि जितेन्द्र यादव, उनि बलवंत सिंह तेकाम, सउनि अरविंद बघेल, घनश्याम, प्रआर भूपेन्द्र, आरक्षक शिवकरण सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।