17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंजाब : केजरीवाल को मिला नया झटका, आप विधायक ने दिया इस्तीफा

पंजाब : केजरीवाल को मिला नया झटका, आप विधायक ने दिया इस्तीफा

2

लोकसभा चुनाव आने वाले है और आम आदमी पार्टी के विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दें दिया है। इससे मुख्यमंत्री को एक और झटका लगा है। पंजाब के जैतो विधानसभा से विधायक बलदेव सिंह ने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में बलदेव सिंह ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने अपने मौलिक विचारों और सिद्धांतों को पूरी तरह छोड़ दिया, जिसके चलते मुझे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है। मुझे पार्टी छोड़ने का दुख है’ इससे पहले वरिष्ठ वकील HS फुल्का ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

बता दें कि पंजाब के सीनियर नेता एचएस फुल्का ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्होंने 1984 के दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी छोड़ी है। अब उनका लक्ष्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को जेल भिजवाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की वो जल्द ही अन्ना हजारे की तरह पंजाब में सामाजिक आंदोलन शुरू करेंगे।