spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जेल की हवा खा चुके राजपाल यादव अब खाएंगे बिग बॉस के...

जेल की हवा खा चुके राजपाल यादव अब खाएंगे बिग बॉस के घर की हवा…..

5

मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव पिछले दिनों जेल से बाहर निकले थे। उनपर लोन के पैसे नहीं चुकाने का आरोप था। उन्होंने 2010 में फिल्म बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। जेल जाने की वजह से राजपाल यादव की काफी चर्चा हुई थी। अब एक्टर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि राजपाल यादव टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा बन सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव को शो के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्रों ने कंफर्म करते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से विवादों में चल रहे राजपाल यादव को मेकर्स शो में लाना चाहते हैं। उनके हिसाब से ये कॉमेडियन शो के लिए फिट चेहरा हैं। राजपाल की पर्सनैलिटी और एंटरटेनिंग फैक्टर शो की टीआरपी में जंप ला सकती है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-