17.6 C
New York
Thursday, June 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस क्यूट कपल ने हनीमून पर, समंदर की रेत पर लिखा PCJ

इस क्यूट कपल ने हनीमून पर, समंदर की रेत पर लिखा PCJ

12

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के करने के बाद एक साथ ज्यादा समय नही बिता पाए। इसी महीने की 2 तारख को दोनों ने शादी की थी। इसी के कुछ ही दिन बाद 8-9 दिसंबर को दोनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होते नजर आए।

खबरों के मुताबिक उदयपुर में ईशा अंबानी के संगीत में शामिल होने के बाद ये क्यूट कपल ओमान के लिए रवाना हुए और इस वक्त दोनो वही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रियंका ने समंदर किनारे तस्वीर पर प्रियंका ने निक जोनस का नाम लिखा है और दिल के साथ एक किस वाला इमोजी भी बनाया है।

बता दें कि प्रियंका और निक ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी और अब उनके हनीमून की तस्वीरे सामने आ रही है। तस्वीरों की लोकेशन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये जगह ओमान हैं।

प्रियंका ने क्रिश्चियन शादी में दुनिया का सबसे लंबा वेल पहना था।  इस बारे में उन्होंने कहा था, “मैं कुछ बहुत अनूठा चाहती थी। लाल और सफेद दोनों ही ड्रेसेज मेरे मुताबिक बनाई गई थीं. मैं दुनिया का सबसे लंबा वेल चाहती थी और मुझे वो मिला।”

प्रियंका ने कहा था, “मेरे कपड़े मेरी निजी पसंद थे।” बता दें कि क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा के वेल की लंबाई 75 फीट थी। यह दुनिया का अब तक का सबसे लंबा वेल था।

 आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-