17.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों...

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

1

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। शुक्रवार को दिनभर चटक धूप खिलने से ठंड का असर कम रहा, लेकिन पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस हुई।

देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम का लगभग ऐसा ही हाल रहा।

वहीं, मसूरी में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और दिनभर बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग की है। इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि अगले सप्ताह से शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।