हल्द्वानी: वार्ता के बाद रोडवेज कर्मियों की हड़ताल स्थगित

0

हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की हड़ताल 12 घंटे के भीतर ही स्थगित हो गई। देहरादून में गुरुवार पूर्वाह्नï परिवहन सचिव के साथ हुई वार्ता में मांगों के निराकरण को 14 दिन का समय दिये जाने पर रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। रोडवेज के विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों ने पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि से हड़ताल का ऐलान कर दिया था। इसके चलते गुरुवार सुबह हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो से बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

इधर विशेष श्रेणी कर्मियों काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो परिसर में धरना दिया। इधर शासन स्तर पर संगठन के शिष्टïमंडल को वार्ता के लिए बुला लिया गया। इस बीच काठगोदाम शाखा मंत्री गोविंद कुमार ने बताया कि देहरादून में परिवहन सचिव से हुई वार्ता के बाद संगठन ने फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है। बताया गया कि परिवहन सचिव ने 15 दिन के भीतर मांगों के निराकरण का भरोसा दिलाया है। इस पर कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया।