17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime बाइक धोते वक्त अचार में गया पानी, गुस्से में महिला की ले...

बाइक धोते वक्त अचार में गया पानी, गुस्से में महिला की ले ली जान!

12

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर के बाहर पड़ोसियो में मामूली कहासुनी में एक महिला की जान चली गई. दरअसल, दो युवक पड़ोसी के घर के सामने अपनी बाइक को धुल रहे थे. इसी दौरान पास में ही अचार बनाने की सामग्री को सुखाया जा रहा था. अचार में पानी गिरने के बाद पड़ोसी ने बाइक धुलने से मना किया, जिससे नाराज होकर एक युवक ने महिला के सिर पर मूसल से हमला कर दिया. गहरी चोंट लगने और ज्यादा खून बहने से महिला की मौत हो गई. वहीं दोनों
आरोपी मौके से फरार हो गए.

मामला कोतवाली शहर के काजीवाला गांव का है. यहां एक अय्यूब नाम के शख्स के दो बेटे अपनी बाइक (बुलेट) पड़ोस में रहने वाली जुवैदा के घर के बाहर धुल रहे थे. जानकारी के अनुसार, अय्यूब का घर जुवैदा के घर से करीब बीस से पच्चीस मीटर दूरी पर है. बाइक धोने में पानी भी जुवैदा के घर की टैंक से ले रखा था. लेकिन वहीं पास में ही जुवैदा के घर के बाहर चारपाई पर आम का अचार सूख रहा था.और मसाले भी धूप में सुखाने के लिये फैला रखे थे.