Home news मध्य प्रदेश में सत्ता गवां सकती है बीजपी- सर्वे

मध्य प्रदेश में सत्ता गवां सकती है बीजपी- सर्वे

0

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद पांच राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होना है। जहां तमाम सर्वे बता रहा है कि इस चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। वहीं इस चुनाव के नतीजे 2019 आम चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ कांग्रेस मध्य प्रदेश, राज्यस्थान, छत्तीसगढ में सर्वे के मुताबिक वापसी के लिए तैयार है। बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव का नोटिफ़िकेशन 2 नवंबर को जारी किया जाएगा। यहाँ नामांकन की आख़िरी तारीख़ होगी 9 नवंबर, जबकि मतदान 28 नवंबर को होगा। 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

क्या कहते हैं एबीपी-सी वोटर का सर्वे

एबीपी-सी वोटर का सर्वे बता रहा है कि इन तीनों राज्यों में बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ सकती है। बात करें मध्यप्रदेश की तो सर्वे में शामिल लोगों में से अधिकतर भाजपा को दूसरा मौका नहीं देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इस बार बड़ी चुनौती है और उनपर सरकार बचाने का दारोमदार है। राज्य में कई ऐसे मुद्दे हैं जो भाजपा के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा मुद्दा एससी-एसटी एक्ट का है।

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को कुल 230 सीटों में से 122 सीटें जबकि भाजपा को 108 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा लगातार 15 साल से यहां सत्ता पर काबिज है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की क्या स्थिति रहती है।

मध्यप्रदेश – कुल सीटें 230

भाजपा- 108 सीटें

कांग्रेस –  122 सीटें

मामा शिवराज आज भी लोगों की पहली पसंद

सर्वे के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान अभी भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। 40 फीसदी लोग शिवराज सिंह चौहान को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया 38 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here