17.6 C
New York
Friday, September 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चुनाव पूरे होते ही टीम बीजेपी ने किए वैष्णों देवी दर्शन, फिर...

चुनाव पूरे होते ही टीम बीजेपी ने किए वैष्णों देवी दर्शन, फिर हुई महाकाल पूजा

4

5 राज्यों के चुनाव पूरे होते ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अपने साथियों के साथ माता वैष्णों देवी का आशिर्वाद लेने पहुंचे। इस यात्रा में भाजपा महासचिव विनोद तावडे, तरुण चुघ, पीएमओ राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह और जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष रविन्द्र रैना भी मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निजी और भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ वैष्णों देवी गुफा में पहुंचकर महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली की पूजा प्रार्थना की।

चुनावों के फैसले अब EVM में कैद हो चुके हैं, मां भगवती की प्रार्थनाओं का दौर भी शुरु हो चुका है और भाजपा के दिग्गजों के इस दौरे को आगामी जम्मू कश्मीर चुनाव की तैयारियों के जायजे के तौर पर भी देखा जा रहा है।

वैष्णों देवी में भगवती दर्शन के बाद महाकाल पूजन

कटरा में माता भगवती के दर्शन करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। चुनावी दौर में ये पूजा भी मायने रखती है क्योंकि काल के भी काल महाकाल की पूजा है।

योगी आदित्यनाथ ने की गोरक्षनाथ पूजा

यूपी के चुनाव पूर्ण होते ही सीएम और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने भी शिव अवतारी बाबा गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की।