17.6 C
New York
Wednesday, November 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया बड़ा अपडेट

3

उत्तराखंड बोर्ड के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में चुनाव के नतीजे आने के बाद 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती है चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग परीक्षा की कार्यक्रम की सूची जारी करेगा। राज्य में 10 मार्च को चुनाव नतीजों की घोषणा होनी है।

विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने बताया कि इस वर्ष चुनाव के कारण प्रेक्टिकल परीक्षाएं कुछ विलंब से होंगी।10 मार्च को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। जल्द ही चुनाव आयोग से इस संबंध में बैठक की उम्मीद है। आयोग के निर्देश के अनुसार बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि, 22 मार्च से परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं।