17.6 C
New York
Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नोएडा में 12 साल की बच्ची से बलात्कार

नोएडा में 12 साल की बच्ची से बलात्कार

15

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 में 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति है जो फिलहाल फरार है। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 45 में रहने वाली महिला ने थाना सेक्टर 49 में सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी से पड़ोस में रहने वाले अजय ने बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के घर लौटने पर उसकी हालत देखकर मां ने उससे पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है