17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जल्द बंद होने वाला है स्टार भारत का ये शो

जल्द बंद होने वाला है स्टार भारत का ये शो

5

स्टार भारत के पॉपुलर शो निमकी मुखिया को लोगो ने काफी पसंद किया। अब इस शो के फैंस के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने ये शो ऑफएयर हो जाएगा। सीरियल के बंद होने की वजह शो की गिरती टीआरपी बताई जा रही है।

निमकी मुखिया में भूमिका गुरुंग के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, अभिषेक शर्मा, श्रिया झा और प्रियांशु सिंह अहम रोल में हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, निमकी मुखिया के मेकर्स ने लगातार गिरती टीआरपी को देखते हुए इसे बंद करने का फैसला लिया है। अच्छी टीआरपी के लिए मेकर्स ने सीरियल की कहानी के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट भी किए, लेकिन सब बेकार गया।

शो के प्लॉट में कई सारे मजेदार ट्विस्ट एंट टर्न्स भी डाले गए, लेकिन शो के हक में कुछ भी काम न आया।