17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कर्नाटक में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आए

कर्नाटक में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आए

3

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 226 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि चार मामले बेलगावी के, तीन बेंगलुरु के, दो मरीज कलबुर्गी के हैं तो विजयपुर और मैसुरू में एक-एक मामला सामने आया है।

इनमें से बेंगलुरू के तीन और विजयपुर का एक व्यक्ति गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी (एसएआरआई) से पीड़ित हो गया है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले बेंगलुरु में सामने आए हैं जहां 76 लोग इससे पीड़ित हैं। इसके बाद मैसुरु में 48 और बेलगावी में 14 लोग संक्रमण से पीड़ित हैं। राज्य में छह लोगों की मौत हो गई है और 47 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।