17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हमें कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर :...

हमें कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर : मोदी

21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।

हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।’’