17.6 C
New York
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली हिंसा में 8 राउंड फायरिंग करने वाला शाहरूख गिरफ्तार, पुछताछ जारी

दिल्ली हिंसा में 8 राउंड फायरिंग करने वाला शाहरूख गिरफ्तार, पुछताछ जारी

3

दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर हो रही हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उस शख्स के खिलाफ भी कार्यवाई की जाएगी,जिसने शाहरूख और उसके परिवार को पनाह दी है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था। इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी।