Home news सीएम पुष्कर धामी ने आंध्र प्रदेश के भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर...

सीएम पुष्कर धामी ने आंध्र प्रदेश के भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की, समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना

1

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री वेंकटेश्वर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की। दूसरी ओर आज दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई है।

“ॐ श्री वेंकटेश्वराये नमो नमः श्रीमन नारायण नमो नमः”

आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1543814245296783360?s=20&t=AgHC8WavcHOpFbV2j6pchg

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश और दिल्ली प्रवास पर है। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना गए थे। शनिवार और रविवार को वह बैठक में शामिल हुए थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हैदराबाद पहुंचे थे। भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक में भाग लिया।

उन्होंने बैठक की तस्वीरों को अपनी सोशल मिडिया पर भी साझा किया। दूसरी ओर आज दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई है। बैठक के बाद कमेटी की ओर से ब्रीफिंग की जा सकती है। यूसीसी कमेटी में चार सदस्य है।