17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राजीव रंजन झारखंड के नए महाधिवक्ता बने

राजीव रंजन झारखंड के नए महाधिवक्ता बने

3

झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन राज्य के नए महाधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। विधि विभाग ने शुक्रवार को रंजन को महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की। वह राज्य के अपर महाधिवक्ता और झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने पूर्व में उन्हें उच्च न्यायालय में अपना विशेष अधिवक्ता भी नियुक्त किया था। वह भारतीय इस्पात प्राधिकरण :सेलः एचईसी, समेत कई कंपनियों के वकील भी रह चुके हैं।

रंजन सेवा मामलों, संवैधानिक, आपराधिक और कर मामलों के विशेषज्ञ हैं। हाल के विधानसभा चुनाव के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से वह कार्यवाहक महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। सरकार ने आज उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राजीव रंजन को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया।