किसान संयुक्त मोर्चा का 26 अक्टूबर को भारत बंद का ऐलान, क्या है किसान आंदोलन का 26 कनेक्शन,भारत के लिए क्या है 26 का महत्व ?

3

लखीमपुर खीरी में 3 अक्‍टूबर को  हुई हिंसा के बाद किसान यूनियन ने 18 अक्‍टूबर को रेल रोको और 26 अक्टूबर को रेल, सड़क रोक कर भारत बंद करने का आह्वान किया है। SKM नेता व सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि 26 अक्‍टूबर को वे लखनऊ में महापंचायत करेंगे। 26 अक्टूबर को रेल, सड़क रोकने का ऐलान करते हुए, योगेन्द्र यादव ने कहा कि 26 से लगाव सा हो गया है।

भारत के इतिहास में 26 तारीख का महत्व काफी ज्यादा रहा है। 26 तारीख के साथ भारत की कुछ ऐसी सुनहरी यादें जुड़ी हैं कि भारतवासी उनपर गर्व करता है। लेकिन भारतीय लोकतंत्र में आस्था न रखने वालों और भारत का बुरा चाहने वालों ने इस सुनहरे दिन को रक्तरंजित करने का भी प्रयास किया है, जिसका घाव आज भी देश अपने दामन पर महसूस करता है।

भारत के लिए 26 तारीख से जुड़ी सुनहरी यादें   
  • 26 जनवरी, 1930 को लाहौर अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ या पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया
  • 26 जनवरी 1930 के बाद हर साल 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रुप में देश की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे सेनानियों के द्वारा तब तक मनाया जाता रहा जबतक भारत को स्वतंत्रता नहीं मिल गई।
  • 26 अक्टूबर 1947 को, जम्मू और कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने सहमति व्यक्त की कि राज्य भारत का हिस्सा बन जाएगा
  • 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया
  • 26 जनवरी 1950 के दिन (Republic Day of India) भारत का संविधान लागू हुआ
  • 26 नवंबर को भारत सरकार संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा प्रधानमंत्री मोदी की एनडीए सरकार ने शुरु की
भारतीय लोकतंत्र को 26 तारीख को मिले घाव
  • 26 अगस्त 1303 को खिलजी वंश के अलाउद्दीन खिलजी ने एक ऐतिहासिक युद्ध में चित्तौड़गढ़ पर हमला किया और कब्जा कर लिया।
  • 26 जून 1975 की सुबह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रेडियो पर आपातकाल की घोषणा की
  • 26 नवंबर 2008- मुंबई ताज होटल पर हमला
  • 26 नवंबर, 2020 – दिल्ली हाईवे पर नाकेबंदी, ट्रैक्टरों ने बैरिकेड्स तोड़ दिया
  • 26 जनवरी 2021 – लाल किला हिंसा
  • 26 मार्च 2021 किसान आंदोलनकारियों का भारत बंद,हिंसा व झड़पें

और अब 26 अक्टूबर 2021 को भारत बंद की घोषणा…

अब किसान नेता योगेंद्र यादव ने लखीमपुर खीरी कांड में 8 लोगों के मारे जाने के बावजूद इससे सबक न लेते हुए 26 अक्टूबर को भारत बंद की घोषणा की है। ऐसे में यदि ये बंद पिछले किसान आंदोलन की तरह ही हिंसक होता है तो एक बार फिर भारत के लिए 26 तारीख एक दर्द का सबब ही बनेगा। क्योंकि आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा में चाहे किसान मरे या पुलिसकर्मी या कोई आम नागरिक अंत में घाव तो भारत के सीने पर ही होगा।

यदि ऐसा होता है तो इसकी सबसे अधिक खुशी भारत के उन दुश्मनों को होगी जो इससे पहले भी 26 नवंबर को आतंकी हमला कर चुके हैं जिसका घाव कुछ भारतवासियों के जेहन में आज भी ताजा है।