17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सोशल मीडिया पर ‘द जोया फैक्टर’ को लेकर फैंस ने दिया अपना...

सोशल मीडिया पर ‘द जोया फैक्टर’ को लेकर फैंस ने दिया अपना रियेक्शन

7

एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर सामने आ चुका है फिल्म की कहानी जबरदस्त है, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। पिछले दिनों फिल्म के कुछ पोस्टर्स और टीजर को रिलीज किया गया था।

पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा हो रही है। पोस्टर्स में आप सोनम कपूर को क्रिकेट की देवी के अवतार में देख सकते हैं। इन पोस्टर्स के अलावा दुलकर सलमान के साथ सोनम का एक रोमांटिक पोस्टर भी सामने आया है। फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट साउथ के स्टार दुलकर सलमान हैं। एक्टर अंगद बेदी और संजय कपूर भी फिल्म के महत्वपुर्ण किरदारों में शामिल हैं।

द जोया फैक्टर का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इसके दीवाने हो गए हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर के सीन्स, पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च के समय की तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जताई। कुछ लोग दुलकर सलमान पर फिदा हो गए हैं तो वहीं कुछ सोनम कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे। तो वही कुछ लोगो को उम्मीद है कि फिल्म ट्रेलर के हिसाब से इंट्रस्टिंग होगी।