17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood पोस्टर लगाते वक्त करंट लगने से प्रभास के फैन की हुई मौत

पोस्टर लगाते वक्त करंट लगने से प्रभास के फैन की हुई मौत

4

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म साहो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर साउथ में। शुक्रवार, 30 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म साहो की तैयारी में हर गली-मोहल्ले को फिल्म के बैनर और पोस्टर्स से सजाया जा रहा है।

इस बीच फिल्म के बैनर को थियेटर पर लगाने के दौरान प्रभास के एक फैन की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के फैन की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। तेलंगाना स्थ‍ित महबूबनगर का रहने वाला प्रभास का फैन लोकल थियेटर पर साहो के बैनर और पोस्टर्स लगा रहा था।

इस बीच थिएटर बिल्ड‍िंग से बोर्ड पर बैनर लगाने के दौरान एक इलेक्ट्र‍िक वायर के संपर्क में आने और करंट लगने की वजह से बिल्ड‍िंग से नीचे गिरने की वजह से फैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही थियेटर के अधिकारियों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।