17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जब गाने की शूटिंग के दौरान परिणीति के हाथों में लगी चोट

जब गाने की शूटिंग के दौरान परिणीति के हाथों में लगी चोट

5

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब अपनी नई फिल्म जबरिया जोड़ी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इसका ट्रेलर और कई गाने जारी कर दिए गए हैं जिन्हें लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

अब खबरें आ रही हैं कि ‘खड़के ग्लासी’ के शूट के दौरान परिणीति चोटिल हो गई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो गाने के एक सीक्वेंस शूट के दौरान परिणीति का हाथ धोखे से सेट पर किसी चीज से टकरा गया था, ऐसे में उनकी उंगली में चोट लग गई थी। बावजूद इसके उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और पूरी शिद्दत के साथ इसे कंप्लीट किया।

बता दें कि खड़के ग्लासी सॉन्ग को काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज होने के साथ ही यह सॉन्ग हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है। इस गाने को परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है।