17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood वेब सीरीज में हो रहे बोल्ड सीन्स पर ये है मनोज वाजपेयी...

वेब सीरीज में हो रहे बोल्ड सीन्स पर ये है मनोज वाजपेयी की राय

6

दर्शकों की पसंद वेब सीरीज अपने बोल्ड सीन की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। सीरीज में दिखने वाले इन बोल्ड सीन को लेकर फिल्म मेकर्स और क्रिटिक्स समेत कई एक्टर्स अपनी-अपनी राय भी दे चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन को लेकर बड़ी बात बोली है।

खबर के अनुसार मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वेब स्पेस आपको काफी आजादी देता है और इसलिए इस आजादी के लिए जिम्मेदार होना बहुत जरूरी है। बोल्ड और हिंसा भरे सीन देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं जब तक इसकी जरूरत महसूस ना हो तो।

हालाकि मनोज बाजपेयी अभी तक किसी भी वेब सीरीज में दिखाई नहीं दिए हैं। खबर है कि वह अब जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज का नाम ‘द फैमिली मैन’ है। इस वेब सीरीज का निर्देशन मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके कर रहे हैं।