धनतेरस पर अमीर लोग क्या खरीदते हैं? जानिए करोड़पतियों का खास टोटका, आप भी कर सकते हैं अपनाएं

3

पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। परंपरा के अनुसार लोग इस अवसर पर सोना, चांदी, बर्तन या नई वस्तुएं खरीदकर घर में शुभता का आगमन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़पति और संपन्न लोग इस दिन ऐसी कौन-सी चीज खरीदते हैं जो उनके घर में सालभर धन की वृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखती है?

धनतेरस पर चम्मच खरीदने की खास परंपरा

धनतेरस पर जहां आम लोग सोने-चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदते हैं, वहीं अमीर और उद्योगपति वर्ग इस दिन एक छोटी सी चम्मच अवश्य खरीदता है। माना जाता है कि यह चम्मच खाने के लिए नहीं, बल्कि तिजोरी में रखने के लिए खरीदी जाती है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चांदी, पीतल या स्टील की चम्मच तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन की कमी नहीं होती। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस चम्मच की पूजा करने के बाद इसे तिजोरी में स्थापित किया जाता है। इससे वर्षभर सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

कब मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार

इस वर्ष धनतेरस का पर्व 18 अक्तूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर लोग चौमुखी आटे का दीपक जलाते हैं और शुभता के प्रतीक के रूप में धनिया के बीज, चम्मच, कौड़ी और झाड़ू अवश्य खरीदते हैं।

क्या है मान्यता

माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन वस्तुओं को घर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर धन की वर्षा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार, सही मुहूर्त में पूजा और खरीदी गई वस्तुएं पूरे वर्ष संपन्नता और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती हैं।

इस बार दीपोत्सव की शुरुआत के साथ धनतेरस पर छोटी-सी चम्मच खरीदना न सिर्फ शुभ संकेत है बल्कि समृद्धि का प्रतीक भी माना जा रहा है।