परिणीति और अर्जुन ने जब ब्रिटेन में एक साथ कहा ‘नमस्ते इंग्लैंड’ तो बन गई ये खबर,पढ़ें

0

: विपुल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के कलाकारों और साथियों ने मुंबई में शानदार सेलिब्रेशन के साथ फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाया। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ निर्देशक विपुल ने अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के निर्माता जयंतीलाल गडा और उनके परिवार के साथ रैप-अप पार्टी का आनंद लिया, इस पार्टी में बोनी कपूर और सतीश कौशिक भी मौजूद थे।


अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म “इशकज़ादे” के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजरआएंगे। विपुल शाह द्वारा निर्देशित “नमस्ते लंदन” को न केवल फैंस और आलोचकों से प्यार और सराहना मिल रही है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय-कैटरीना की नमस्ते लंदन की सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म की अगली कड़ी ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को पेश करने के लिए तैयार हैं।

विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताजा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। फिल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरूआत पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर “नमस्ते इंग्लैंड” 19 अक्टूबर 2018 को सिनेमा थियेटरों में रिलीज होगी।