17.6 C
New York
Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime नीले ड्रम ने फिर डराया..मकान की छत पर ड्रम में मिला युवक...

नीले ड्रम ने फिर डराया..मकान की छत पर ड्रम में मिला युवक का शव, पत्नी और बच्चे लापता!

11

राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान हंसराज के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, हंसराज करीब डेढ़ महीने पहले किशनगढ़ बास में किराए के मकान में रहने आया था और स्थानीय स्तर पर एक ईंट भट्टे पर काम करता था

पड़ोसियों ने बताया कि घर से मृतक की पत्नी और उसके तीन बच्चे अचानक से गायब हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि मामले में परिवार की गुमशुदगी भी जुड़ी हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पत्नी व बच्चों की तलाश की जा रही है।