17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन अलवर के एसडीएम को किया सस्पेंड

राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन अलवर के एसडीएम को किया सस्पेंड

5

राजस्थान के अलवर में मंदिर तोड़े जाने के कुछ दिनों बाद क्षेत्र के SDM केशव कुमार मीणा को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिसूचना के माध्यम से राजस्थान सरकार ने मीणा के निलंबन की जानकारी राजस्थान सिविल सेवा, 1958 की धारा-13 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया है।

ये कार्रवाई अलवर जिले के राजगढ़ थाने में एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज होने बाद हुई है। वहीं आरोप है कि अधिकारी बनवारी लाल मीणा और कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा ने ड्रिल और हथौड़े से मूर्तियों को तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया और जूते पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया था।

बता दे कि शहर में एक सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक मंदिर को तोड़ा गया और मूर्तियों को क्षत-विक्षत कर दिया गया। मंदिर के अलावा जिले में कई दुकानों और घरों को भी तोड़ दिया गया।

मंदिर गिराए जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने कहा, “जांच की जा रही है। हम वीडियो की जांच कराएंगे और जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी  करेंगे।