17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Motivation उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया फोन , जानिएं क्या हुई बातचीत

18

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल में पिथौरागढ़ जिले की प्रियांशी रावत और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया, हल्द्वानी की कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं।

सीएम धामी ने हल्द्वानी की कंचन जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम आपकी मेहनत का नतीजा है। आप और मेहनत करिए, बहुत आगे जाना है। परिवार और अपने शिक्षक को मेरी तरफ से बधाई देना। वहीं, अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया से बात करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली प्रियांशी रावत को सीएम धामी ने बधाई देते हुए कहा कि आपने रिकॉर्ड बनाया है, जो आगे भी कायम रहे। पूरे उत्तराखंड के साथ देश-विदेश में अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करो।