17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने बनाया नया साथी

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने बनाया नया साथी

15

 कैंसर से जूझ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों अमेरिका के न्यूयार्क शहर में रह रहीं हैं। वहां वह अपना कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रहीं है और अपनी जिंदगी भी परिपूर्ण जी रहीं है। कुछ समय पहले ही सोनाली बेंद्रे  ‘फ्रेंडशिप डे’ के मौके पर अपने दो करीबी दोस्त गायत्री ओबरॉय और ऋतिक रोशन की एक्‍स वाइफ सुजैन खान से मिली थी और उनके साथ सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थीं।

वही सोनाली की एक बार फिर बुक स्टोर में एक नई तस्वीर के साथ सामने आई है जो एक इंस्टा स्टोरी है और उसी तस्वीर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। इस तसवीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के हाथ में एक बुक दिखाई दे रहीं हैं। साथ ही साथ सोनाली हैट लगाई हुईं नजर आ रही हैं। सोनाली ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया हैं, ‘हैप्पी बुक लवर्स डे!’।

आपको बता दें सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने कुछ समय पहले ही सोनाली की तबीयत के बारे मे कहा था कि सोनाली की हालत स्थिर है और बिना किसी परेशानी के उनका इलाज चल रहा है। अब गुरुवार को उन्होनें ट्वीट किया था और इस ट्वीट में कहा है,”सोनाली को प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया। उनकी हालत अब स्थिर है और उनका बिना किसी रूकावट के इलाज हो रहा है। यह लंबी यात्रा है लेकिन सोनाली की हालत अब काफी ठीक है और सोनाली ने इसकी शुरुआत बहुत ही सकारात्मकता के साथ की।”

यदि आप भी पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में आए

यह भी देखें-