17.6 C
New York
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पाप धोने के लिए कुंभ स्नान कर रही है योगी सरकार- ओम...

पाप धोने के लिए कुंभ स्नान कर रही है योगी सरकार- ओम प्रकाश राजभर…

7

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किये जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में सपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है। अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजभर ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिपरिषद सदस्य कुम्भ में अपना पाप धोने के लिये गये थे। जनता से वादा खिलाफी भी पाप है। इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है।