17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या 24 मई को रिलीज़ होगी पीएम मोदी की बायोपिक….

क्या 24 मई को रिलीज़ होगी पीएम मोदी की बायोपिक….

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर शुरु से ही अटकलें लगी हैं। पहले इस फिल्म को 11 अप्रेल को रिलीज़ होना था। बाद में इसकी रिलीज़िंग पर रोक लग गई। अब इसे नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट 23 मई के एक दिन बाद 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी- प्रोड्यूस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक के लिए नई रिलीज डेट… अब लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद 24 मई को रिलीज होगी फिल्म। फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। विवेक ओबेरॉय फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभा रहे हैं।

विवेक ओबरॉय स्टारर मूवी पीएम नरेंद्र मोदी पहले 11 अप्रैल को रिलीज हो रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज डेट को खिसका दिया गया था। फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया था। मामला चुनाव आयोग तक चला गया था। चुनाव आयोग (EC) ने पीएम मोदी की बायोपिक पर लोकसभा चुनाव तक रोक लगा दी थी।