17.6 C
New York
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए कौन हैं बॉलीवुड में परिणीति का सच्चा दोस्त…

जानिए कौन हैं बॉलीवुड में परिणीति का सच्चा दोस्त…

5

: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने बलबुते पर आज अलग ही मुकाम हासिल किया हैं। परिणीति के कई जगह फैंस हैं। लेकिन आज भी बॉलीवुड में परिणीति एक सच्चे दोस्त कि तलाश में है। इस बात की उन्हें खुशी है कि आखिरकार उन्हे अभिनेता अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चे दोस्त मिल गए हैं। वूट के ‘फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2’ के एक एपिसोड में परिणीति ने अर्जुन संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

परिणीति से जब अर्जुन संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हमारे बीच दोस्ती-नफरत का रिश्ता है.” उन्होंने कहा, “बॉलीवुड में एक सच्चा दोस्त मिलना मुश्किल है और अर्जुन मेरे एक सच्चे दोस्त हैं.” अर्जुन के साथ अपनी ऑफ स्क्रीन कैमिट्री के बारे में परिणीति ने कहा, “मुझे अपनी तस्वीर लेने के लिए अपना फोन उन्हें देने में कोई हर्ज नहीं है, जब मैं गैलरी में देखती हूं तो 50 से ज्यादा सेल्फी होती हैं और सारी की सारी अर्जुन की ही रहती हैं”।

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म ‘इश्कजादे’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में साथ काम कर चुके हैं। दोनों एक साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर काफी पहले रिलीज हो चुके हैं। लेकिन इसकी रिलीज डेट को लगातार आगे बढ़ाया जाता रहा है।