17.6 C
New York
Wednesday, June 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity हाथ जोड़कर संतों के बीच पहुंचे विराट-अनुष्‍का, लिया आशीर्वाद

हाथ जोड़कर संतों के बीच पहुंचे विराट-अनुष्‍का, लिया आशीर्वाद

9

क्रिकेटर  कोहली और उनकी पत्‍नी इन दिनों ऋषिकेश में हैं। मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

सोमवार को विराट कोहली परिवार के साथ यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में रुके। जिसके बाद विराट, अनुष्का, बेटी और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।