बॉक्स ऑफिस पर स्टूडेंटस हुए फेल…

1

बॉलीवुड प्रोडयूसर करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को ग्रैंड स्केल पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पा रही है। SOTY 2 के चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

पहले दिन 12.06 करोड़ के साथ कमाई शुरू करने के बाद SOTY 2 ने चौथे दिन नहज 5.52 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। अब तक 4 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 44.35 करोड़ हो गई है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, सोमवार को SOTY 2 की कमाई में 54.23% की गिरावट आई है।

मल्टिप्लेक्स में पहले मूवी अच्छा कारोबार कर रही थी। लेकिन अब दिल्ली, एनसीआर में फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हुई है। SOTY 2 ने भारतीय बाजार में शुक्रवार को 12.06 करोड़, शनिवार को 14.02 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 5.52 करोड़ कमाए।