17.6 C
New York
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा पोलिंग बूथ पर दूरबीन से कर रहे EVM...

सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा पोलिंग बूथ पर दूरबीन से कर रहे EVM की निगरानी

5

उत्तर प्रदेश मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा की सोशल मिडिया पर नयी तस्वीर सामने आई है। योगेश वर्मा हस्तिनापुर की पोलिंग बूथ पर दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं। इस पर उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यहां EVM रखी गई हैं, हम दूरबीन से देख रहे हैं कि यहां किसी भी तरह की गतिविधि तो नहीं हो रही। दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने हमारे कार्यकर्ताओं के लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई है, जिसके आधार पर वे तैनात हैं। इसके अलावा आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है।

हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा की समाजवादी पार्टी नई हवा, नई सपा की बात करते थे लेकिन हमने एक के बाद दूसरे उदाहरण से दिखाया कि वही हवा है, वही सपा है। मैं अब भी कह रहा हूं कि वही हवा है वही सपा है, 10 तारीख को अखिलेश कहेंगे EVM बहुत बेवफा है।