‘थानेदार की पैंट गीली’ शर्मनाक बयान पर फसे सिद्धू, चंडीगढ़ के DSP दिलशेर सिंह चंदेल ने दिया करारा जवाब

0

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का पुलिस कर्मियों पर शर्मनाक टिप्पणी करने के बाद अब सियासी घेरे में आ गए नवजोत सिंह सिद्धू ने सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान कहा था- ‘थानेदार की पैंट गीली हो जाती है’। सिद्धू के बयान ने प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।सिद्धू के इस बयान को चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने इसे शर्मनाक करार दिया। 

सिद्धू के इस बयान को चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने इसे शर्मनाक करार दिया। वही इस बात के विरोध के बाद अब जालंधर के एक सब इंस्पेक्टर ने भी एतराज जताया है। पुलिस अधिकारियों ने सिद्धू के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि अगर ऐसा ही है तो वे अपनी पुलिस सुरक्षा वापस क्यों नहीं ले लेते। इतना ही नहीं लुधियाना से कांग्रेस सांसद ने भी मामले में पुलिसकर्मियों का समर्थन करते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान पुलिसकर्मियों की शानदार भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस की बेइज्जत्ती पर सिद्धू को डीएसपी दिलशेर का जवाब,

https://twitter.com/GathaBharat/status/1475348453991452675?s=20

नवजोत सिंह सिद्धू अपने शर्मनाक बयान के बाद पार्टी में ही फंसते नजर आ रहे हैं। बेधड़क बोल से पहचान रखने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सिद्धू ने पुलिसकर्मियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। सिद्धू की टिप्पणी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इसके बाद प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू की टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ करार दिया। चंदेल ने कहा, “यह बहुत शर्मनाक है कि ऐसा वरिष्ठ नेता अपने पुलिस बल के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करता है और उन्हें अपमानित करता है।” उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “यह वही ताकत है जो उनकी और उनके परिवार की रक्षा करती है।”