चिलचिलाती धूप से स्किन झुलस गई है तो अपनाएं ये चार तरीके, तुरंत मिलेगा आराम

4

गर्मी में चिलचिलाती धूप की वजह से हमारी स्किन काफी ज्यादा झुलस जाती है। मुख्य रूप से सूरज से पराबैंगनी (UV) किरणों या टैनिंग बेड जैसे कृत्रिम स्रोतों के लंबे समय तक संपर्क में आने की वजह से भी स्किन काफी ज्यादा झुलस सकती है। यह काफी दर्दनाक हो सकता है, और ज्यादातर मामलों में इसे घरेलू नुस्खों की मदद से ठीक किया जा सकता है। अगर आप सनबर्न की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आप इसे कम करने के लिए कुछ आवश्यक नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए इन नुस्खों से आपको अवगत कराएं।

1. एलोवेरा जेल सनबर्न को कम करने में असरदार

गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडा रखने के लिए एलोवेरा काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सनबर्न को कम करने में असरदार है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक पत्ती को लें, इसे बीच में से काटकर इसका जेल निकाल लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे झुलसी स्किन को शांत करने में मदद मिल सकती है।

2. सनबर्न की परेशानी दूर करे नारियल तेल

सनबर्न की शिकायत को कम करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट करने में असरदार हो सकता है। इसे लैवेंडर तेल के साथ मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं।

3. सेब का सिरका सनबर्न को करे दूर

सनबर्न की परेशानी को कम करने के लिए सेब का सिरका लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे लालिमा, सूजन और जलन की शिकायत को कम किया जा सकता है। इसमें एसेटिक एसिड होता है, जो सूजन को कम करके स्किन की परेशानी को शांत कर सकता है।

4. ग्रीन-टी सनबर्न को करे ठीक

सनबर्न की परेशानी को कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से स्किन की जलन को शांत करने का गुण होता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों का भंडार है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने से रोक सकता है। अगर आप जलन को शांत करना चाहते हैं, तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।