हाथ पकड़ने का तरीका बताता है कपल्स के प्यार की गहराई, जानें कैसे

0

हाथ थामने को अक्सर रिश्तों की शुरुआत माना जाता है। रिलेशनशिप में एक-दूसरे का हाथ थामना हमेशा साथ देने तथा प्यार की मजबूती को दर्शाने का काम करता है। हाथ थामने के तरीके अलग-अलग होते हैं। इन तरीकों से उस रिलेशनशिप के स्टेटस बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको कपल्स के हाथ पकड़ने के पांच ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आप उनके रिश्तों के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।

इंटरलॉक फिंगर

#1 इंटरलॉक फिंगर – ऐसे हाथ पकड़ना रिश्तों के बीच सुरक्षित महसूस करने का संकेत होता है। इससे इस बात का भी पता चलता है कि आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत है। अगर आप देखते हैं कि हाथ इंटरलॉक है तो इसका मतलब यह है कि वह हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े हैं। अगर दोनों हाथों को ढीले तरीके से पकड़े हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप रिलेशनशिप को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

 

एक अंगुली पकड़ना

#2 एक अंगुली पकड़ना – अपनी शादी में बहुत से लोग ऐसे हाथ पकड़ते हैं। इस तरह से अंगुली पकड़ने का मतलब है कि दोनों एक दूसरे की प्राइवेसी की रिसपेक्ट करते हैं। इससे रिश्तों में घुटन महसूस नहीं होती है और आप खुद को आजाद महसूस करते हैं।

 

लिंक्ड आर्म्स

#3 लिंक्ड आर्म्स – बहुत से कपल हाथ में हाथ डालकर चलते हैं। इसे लिंक्ड आर्म्स कहा जाता है। ज्यादातर विवाहित लोग ऐसे चलते हैं। यह रिलेशनशिप में असुरक्षित होने की भावना महसूस कराता है। जो कपल इस तरह से हाथ पकड़ते हैं उनके बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा होता है।

हाथ खींचना

#4 हाथ खींचना – हाथ खींचना रेस्टलेस कपल का संकेत होता है। जब आप किसी कपल को सिर्फ अंगुली से पकड़ते हुए देखते हैं तो और वह जब अपने साथी को अपनी तरफ खींचते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आपका साथी आपको कंट्रोल करने के बारे में सोच रहा है। इसका यह मतलब भी हो सकता है कि आपका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है।

हाथ नहीं पकड़ना

#5 हाथ नहीं पकड़ना – रिलेशनशिप में बहुत से लोगों को अपनी फीलिंग के बारे में सबके सामने बताना अच्छा नहीं लगता है। लेकिन हाथ पकड़ने जैसी चीजें करते रहना चाहिए। इससे आपके बीच एक कनेक्शन बना रहता है। अगर आप हाथ पकड़ कर नहीं चल रहे हैं तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपका रिश्ता खत्न होने वाला है।