पीएम मोदी ने कहा NTR के दामाद सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस के आगे झुके

0
 रविवार को आंध्र प्रदेश में बूथ लेवल से पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस दौरान वो अनंतपुर, कडपा, कुरनूल, नरसारोपेट और तिरुपति के कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अनंतपुर के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की मोदी ने कहा कि मजबूत बूथ और बूथ-बूथ की विजय से सरकार बनती है।
क्या यह पहली बार था जब आंध्र में सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने एनटीआर के साथ धोखा किया, वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो बार, उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हो वो एनआज उनके ही दामाद ने अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस के सामने अपना सिर झुका लिया है। वो आंध्र प्रदेश के सच्चे हीरो थे लेकिन आज आलम यह है कि सत्ता सिर्फ एक परिवार के पास सिमट कर रह गई है।टीआर ही थे जिन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत आंदोलन का नेतृत्व किया।

PM ने कार्यकर्ताओं से कहा कि NTR तेलुगु प्राइड के सच्चे आइकन थे। एनटीआर ने तेलुगु गौरव और तेलुगु हितों के साथ विश्वासघात करने के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया। आज आंध्र में सत्ता में बैठे लोग अपनी सत्ता बचाने के लिए इतने बेताब हैं कि उन्होंने तेलुगु हितों के साथ विश्वासघात किया और दूसरी बार NTR को पीछे कर दिया।
उन्होंने चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए कहा कि एनटीआर का एक स्वर्ण आंध्र प्रदेश का सपना तब साकार होगा जब आंध्र प्रदेश का प्रत्येक नागरिक को विकास का फायदा होगा, न कि केवल एक परिवार का. पीएम मोदी ने कहा कि स्वर्ण आंध्र प्रदेश को यहां की युवा शक्ति द्वारा लिपिबद्ध किया जाएगा।
नरेद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सभी जगह विकास तो हुआ लेकिन रायसीना इलाका पीछे रह गया। वर्तमान राज्य सरकार से तो उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन भारत सरकार हमेशा आपके साथ है।उन्होने कहा कि लोग जनता नही पहुंच पा रहें है साथ ही उन्होने कहा की  हम झूठ बोलने वालों के खिलाफ अपनी शक्ति और  समय बर्बाद ना करें हम अपनी सच्ची बात आंकड़ों के साथ हर एक पोलिंग बूथ स्तर पर जनता के सामने रखें।