आखिर क्यों, मास्क लगाकर स‍िम्बा देखने पहुंचे रणवीर

0

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने दूसरे वीकेंड में भी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी रखते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। रणवीर सिंह अब तक तो दूसरों के रिकॉर्ड तोड़ रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी ही फिल्म बाजीराव मस्तानी के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें रणवीर स‍िंह की एक्शन ड्रामा फिल्म स‍िम्बा का जादू फैंस के स‍िर-चढ़कर बोल रहा है। जल्द ही फिल्म की ट्री 200 करोड़ क्लब में होने वाली है। फैंस से मिले इस प्यार से रणवीर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म र‍िलीज के पहले द‍िन रणवीर फैंस के र‍िएक्शन को देखने के ल‍िए खुद डायरेक्टर रोह‍ित शेट्टी के साथ स‍िनेमाघर में पहुंचे थे। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी रणवीर छिपकर थियेटर पहुंचे।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा ने अपनी रिलीज़ के दसवें दिन यानि दूसरे रविवार को करीब 17 करोड़ 49 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब कुल कमाई 190 करोड़ 64 लाख रूपये हो गई है।

इसी के साथ सिंबा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ 20 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था।

खबरो के मुताबिक सिम्बा की रिलीज के 10वें  द‍िन रणवीर फैंस संग फिल्म देखने पहुंचे। इस बार रणवीर ज‍िस गेटअप में पहुंचे वो देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, रव‍िवार को रणवीर,दीप‍िका पादुकोण संग नए साल का सेल‍िब्रेशन मनाकर मुंबई लौटे।

इसके बाद देर रात सिम्बा का शो देखने पहुंचें। रणवीर ने अपने पूरे चेहरे को ब्लैक मास्क और ब्लैक चश्मे से कवर कर रखा था। सूत्रो मुताब‍िक एक्टर ने ऐसा फैंस का र‍ियल र‍िएक्शन देखने के लिए किया था, लेकिन फैंस और मीड‍िया रणवीर को यहां भी पहचान गए।

रणवीर स‍िम्बा के बाद गली बॉय में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला रैप सॉन्ग हाल ही में जारी हुआ है। गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। फिल्म 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर र‍िलीज होने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी हैं।