भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले धामी- हम ऐसे संगठन के सदस्य हैं, जिसके लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम रहा

2

भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी झंड़ा फहरा कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम ऐसे संगठन के सदस्य हैं, जिसके लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम रहा है। हमने हमेशा यह सिखा है कि राष्ट्र प्रथम, संगठन दूसरा और आदमी अंतिम। इस सिद्धांत पर हमारी पार्टी लगातार काम करती रही है।

धामी ने कहा कि ना जाने कितने लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को इस पार्टी के लिए समर्पित किया। आज यह वटवृक्ष बना है, उसमें निश्चित रूप से हम सभी का योगदान तो है ही लेकिन, बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनकी 3-4 पीढियां इस संगठन के निर्माण में पूरी तरह से खप गई है।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 42वां स्थापना दिवस की यात्रा सालों के संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद बनी है। राष्ट्रभक्ति का भाव लेकर पार्टी को आगे ले जा रहे हैं। सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर कार्य कर रहे हैं,हमारा एक ही एजेंडा है’अंत्योदय’यानि अंत का उदय।