17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, नोटबंदी से...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, नोटबंदी से वापस नहीं आया पैसा

7

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एक बार फिर पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने PM मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नोटबंदी से पैसा वापस नहीं आया है।

पूर्व पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। उन्होंने कहा कि अब देश को देश में वैकल्पिक विमर्श पर गौर करने और अपनाने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सरकार में किसान और नौजवान परेशान हैं, वहीं दलितों एवं अल्पसंख्यको में असुरक्षा का भाव है।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल की किताब “शेड्स ऑफ ट्रुथ” के विमोचन के मौके पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से जो भी वादे किए उसे पूरा नहीं किया। मोदी सरकार ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन देश के युवा आज नोकरियों के लिए इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर विदेश नीति के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 4 वर्षों में पड़ोसियों के साथ हमारे संबंध खराब हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शैक्षणिक आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के माहौल को खराब किया जा रहा है।