कोंकण काशी’ में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिला अमूल्य समर्थन, गोवा राज्य से अधिकतम होगा मतदान- BJP महासचिव विनोद तावड़े

0

राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को गोवा पहुंचीं. गोवा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां वह भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों के विधायकों तथा सांसदों से मुलाकात की और चुनाव में उनका समर्थन मांगा।

गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत प्रमोद सावंत ने द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। और ट्वीट कर कहा की राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी अपने गोवा दौरे पर हैं। मैं गोवा के लोगों की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस और अन्य सभी पक्षों से अपील की वो द्रौपदी मुर्मू जी को वोट दें। और कहा हमें विश्वास है कि गोवा से अधिकतम वोट द्रौपदी मुर्मू जी को मिलेंगे।

बीजेपी महासचि विनोद तावड़े ने कहा, गोवा के विधायकों का जोरदार स्वागत आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतम मतदान का आश्वासन है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जी, श्रीपद नाइक जी और सदानंद तनवड़े जी, श्रीमती की उपस्थिति में। ‘कोंकण काशी’ में ऐसी गर्मजोशी और समर्थन पाकर द्रौपदी जी को प्रसन्नता हुई।

गोवा के विधायकों ने भाजपा और सहयोगी दलों की राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। यह उत्साह आश्वासन है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राज्य से अधिकतम मतदान होगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत , श्रीपाद नाइक और सदानंद तनवड़े जी की उपस्थिति में अमूल्य समर्थन पाकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने कहा कि ‘कोंकण काशी’ में पहुँच कर उनका मन प्रसन्न हुआ।