दंतेवाड़ा के एक पादरी पर रेप का आरोप, चार साल से आदिवासी महिला का कर रहा था शोषण

5

दंतेवाड़ा के एक पादरी पर रेप का आरोप, चार साल से पीड़िता का कर रहा था शोषण

दंतेवाड़ा– छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। गीदम जिले में एक पादरी पर आदिवासी विधवा महिला का रेप और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा महिला मोर्चा लगातार पुलिस-प्रशासन पर आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की कोशिशों में लगा है। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पास्टर के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बाबूलाल पास्टर पर आरोप है कि वे पिछले कई सालों से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था।

मामला जब सुर्खियों में आया जब आरोपी पादरी ने पीड़िता को जबरदस्ती गर्भनिरोधक गोली खिला दी, जिससे बाद पीड़िता की हालत काफी खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया, फिर परिजनों ने गीदम थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। पीड़ित महिला आदिवासी और विधवा बताई जा रही है।

मामला की जानकारी मिलने के बाद से ही भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी लगातार आदिवासी पीड़ित महिला के लिए न्याय का मांग कर रही है। बता दें आरोपी पादरी बाबूलाल गीदम अटल आवास का रहने वाला है। आरोपी की 14 साल की एक बेटी भी है जिसके बावजूद उसने ये शर्मनाक हरकत की।

Read: चीन में बिजली संकट के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था खतरे में, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों पर भी मंडरा रहा खतरा