17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मेरा नाम जोकर फेम इस आर्टिस्ट ने दुनिया को कहा अलविदा

मेरा नाम जोकर फेम इस आर्टिस्ट ने दुनिया को कहा अलविदा

6

बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहुर राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर को लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने फिल्म का निर्माण किया था और वे फिल्म के लीडिंग एक्टर भी थे। फिल्म में राज कपूर ने एक जोकर का रोल प्ले किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में बौने आर्टिस्ट का रोल प्ले करने वाले एक्टर नत्थू दादा का निधन हो गया है। राज कपूर के साथ फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया था। लोगों को हसानें वो काबयाब हुए।

नत्थू दादा ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रामपुर गांव में आखिरी सांस ली। वे 70 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वे मुफलिसी का जीवन जी रहे थे। बता दें कि नत्थू दादा ने 100 से भी अधिक फिल्मों में नजर आ चुके थे। वे करीब 2 दशक तक सिनेमा से जुड़े रहे।