17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘कोई मिल गया’ की हंसिका मोटवानी ने कैसे छोटी सी उम्र में...

‘कोई मिल गया’ की हंसिका मोटवानी ने कैसे छोटी सी उम्र में हासिल की शोहरत?

13

किड्स शो ‘शक्ला का बुम-बुम’ से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली हंसिका मोटवानी का आज जन्मदिन हैं। 9 अगस्त साल 1991 मुंबई में जन्मी हंसिका ने कम उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। जिसके बाद एक से बढकर एक शो में कामकर हंसिका ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। हंसिका प्रिति जिंटा और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कोई मिल गया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकी है।

लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब हंसिका ने पुरी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खिचा। जिसकी वजह थी फिल्म आपका सुरूर। इस फिल्म में हंसिका के ओपोजिट एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमी थे, इस फिल्म में हंसिका का लुक काफी बदला-बदला लग रहा था। देखा जाए तो साल 2003 में वो फिल्म कोई मिल गया में सिर्फ 12 साल की थी। लेकिन साल 2008 में हंसिका काफी मेचयोर लग रही थी। जिसके बाद लोगो ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि हंसिका की मां एक डॉक्टर हैं, शायद उन्होने हंसिका पर हारमोनल इंजेक्शन का इस्तेमाल किया होगा।

लेकिन हंसिका ने कभी भी मीडिया के इस सवाल का जवाब नही दिया, और करियर में आगे बढ़ने के बारे में सोचा। अपने लुक को चेंज करने के बाद भी हंसिका को बॉलीवुड में खास मुकाम नही मिला। जिसके बाद हंसिका ने साउथ फिल्मों में अपना कदम बढाया। आज वहां खास मुकाम हासिल कर हंसिका टॉप एक्ट्रेस के लिस्ट में शामिल हो गई हैं।