17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘पानीपत’ को लेकर छिड़ा ‘महाभारत’

‘पानीपत’ को लेकर छिड़ा ‘महाभारत’

2

अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत के ट्रेलर को देश में लोगों ने पसंद तो किया लेकिन फिल्म को लेकर कई देशों में काफी बवाल मचा हुआ है। कभी अफगानिस्तान तो कभी पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर तंच कस रहे है। अब पाकिस्तानी-अमेरिकी कॉलम राइटर ने फिल्म में संजय दत्त के लुक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी-अमेरिकी कॉलम्निस्ट मोहम्मद तकी ने अहमद शाह अब्दाली के रोल के लिए बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को कास्ट करने को लेकर सवाल किया हैं। साथ ही उन्होंने पानीपत मूवी के कास्टिंग डायरेक्टर को हटाए जाने की मांग भी कर दी है।

ट्विटर के जरिए उन्होंने लिखा है, ‘अहमद शाह अब्दाली ने पहली बार भारत पर चढ़ाई तब की जब वह 25 साल का था। इसके बाद पानीपत की लड़ाई में 39 साल की उम्र में की। वह काफी हैंडसम व्यक्ति था और 50 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। संजय दत्त 60 साल के हैं और 160 के दिखते हैं। अगर और कुछ नहीं तो पानीपत फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर को पद से हटा दिया जाना चाहिए’।