17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘पानीपत’ के अलावा इन फिल्मों पर भी छिड़ चुकी है ‘महाभारत’

‘पानीपत’ के अलावा इन फिल्मों पर भी छिड़ चुकी है ‘महाभारत’

3

अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत के ट्रेलर को देश में लोगों ने पसंद तो किया लेकिन फिल्म को लेकर कई देशों में काफी बवाल मचा हुआ है। कभी अफगानिस्तान तो कभी पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर तंच कस रहे है। हालाकि बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ। जब भी बॉलीवुड ने ऐतिहासिक फिल्में बनाई हैं तब उनका जमकर विवाद किया गया है। तो आइए जानतें हैं उन फिल्मों के बारे में।

पानीपत- पानीपत को लेकर विवाद दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म को लेकर अफगानिस्तान तो हमेशा से विवादों में रहना वाला पाकिस्तान टिप्पनी कर रहा है।

 

पद्मावत- दीपिका पादूकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत बॉलीवुड के इतिहास की सबसे विवादित फिल्म मानी जाती है। फिल्म को लेकर करणी सेना ने जमकर विरोध किया साथ ही सिनेमाघरों में काफी तोड़-फोड़ की गई थी।

जोधा अकबर- ऋतिक रोशन और एश्वर्य राय बच्चन की फिल्म को लेकर भी काफी बवाल मचा। फिल्म के मेकर्स पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा।

बाजीराव मस्तानी- फिल्म में दीपिका और रणवीर के प्यार की कहानी लोगों को काफी पसंद आई, लेकिन इस फिल्म ने भी कोई कम सुर्खियां नहीं बटोरी। पेशवा के वंशज फिल्म को लेकर शनिवार वाड़ा के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

अशोका- शाहरूख खान और करीना कपूर की फिल्म अशोका भी इस विवाद की राह से गुजर चुकी है। फिल्म को लेकर उड़ीसा में काफी बवाल मचा। फिल्म को लेकर उड़ीया के वासियों ने वहां के सीएम से फिल्म को बैन करने की आग्रह करने लगे।

मणिकर्निका- बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने झांसी की क्वीन लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया। इस फिल्म को सफलता के साथ-साथ विवादों का भी साथ मिला।