17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या जल्द ही शादी करने वाली है अंकिता लोखंडे?

क्या जल्द ही शादी करने वाली है अंकिता लोखंडे?

6

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस साल रिलीज हुई मणिकर्णिका में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इन दिनों अंकिता बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है।

एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट की मानें तो दोनों शादी करने का प्लान बना रहे हैं। इसके अलावा कपल ने मुंबई में एक फ्लैट भी खरीद लिया है।खबरों की माने तो दोनों इस साल दिसंबर में या फिर अगले साल जनवरी में शादी कर सकते हैं।

हालांकि शादी की डेट को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। आगे बताया गया कि दोनों ने मुंबई में एक 8 बीएचके फ्लैट लिया है और शादी के बाद दोनों उसमें शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल अपार्टमेंट अभी तैयार हो रहा है। अंकिता और विक्की के रिश्ते से दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं।