17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood मराठी सिंगर की सड़क दुर्घटना में मौत, पति की हालत गंभीर

मराठी सिंगर की सड़क दुर्घटना में मौत, पति की हालत गंभीर

5

मराठी प्लेबैक सिंगर गीता माली की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई । पुलिस ने बताया कि उनका एक्सीडेंट गुरुवार को मुंबई-आगरा हाईवे के पास हुआ। गीता मलिक मराठी फिल्मों में गाना गाती थीं। गीता अमेरिका से लौटकर कार से अपने होमटाउन, नासिक के लिए जा रही थीं।

इस दौरान उनके पति विजय भी उनके साथ थे। उनकी गाड़ी सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई थी। एक्सीडेंट गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब शाहपुर के पास हुआ। एक्सीडेंट में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को शाहपुर रुरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ट्रीटमेंट के दौरान गीता की मौत हो गई। वहीं उनके पति का अस्पताल में इलाज हो रहा है।