17.6 C
New York
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आलिया भट्ट के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड ने दिया ये खास...

आलिया भट्ट के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड ने दिया ये खास तोहफा

5

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिज़ी हैं। इसके अलावा आलिया  एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में  15 मार्च को आलिया ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर रणबीर ने अपनी स्पेशल लेडी को एक खास तोहफा दिया हैं।

दरअसल रणबीर ने आलिया के लिए एक रोमांटिक हॉलीडे प्लान किया था। अमेरिका के कॉलोराडा में एस्पेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में रणबीर ने यह हॉलीडे प्लान किया था। यह जगह रणबीर की पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन्स में शामिल हैं। हालांकि दोनों की इस हॉलीडे की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर नहीं आई हैं।

आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह एक मायथलॉजिकल ड्रामा फिल्म होगी जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म को कुल 3 पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू